Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के किसानों के 6066 करोड़ रुपए बकाया-भुगतान की मांग

Share


प्रदेश किसान संघ निकालेगा किसान भुगतान यात्रा, 26 अक्टूबर से दाम सत्याग्रह की शुरुआत

रायपुर,23 अक्टूबर 2026। किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदेश किसान संघ 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किसान भुगतान यात्रा निकालेगा। संघ का कहना है कि किसानों का 6,066 करोड़ रुपए बकाया है। इस राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर छह जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ धान खरीदी के लिए 3,358 रुपए प्रति क्विंटल देने और समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून लागू करने की मांग भी उठाएगा। प्रदेश किसान संघ के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन किसानों को इसका फायदा नहीं मिला। वहीं, वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य 69 रुपए प्रति क्विंटल और बढ़ा। इस तरह कुल बढ़ोतरी 186 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। संघ का आरोप है कि सरकार ने इस सीजन में किसानों को 2,023 करोड़ रुपए की अंतर राशि का भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा, वर्ष 2024-25 में धान खरीदी की अंतर राशि के 1,743 करोड़ रुपए भी बकाया हैं।
3358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की मांग…
प्रदेश किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम ने इस साल धान खरीदी के लिए 3358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने की मांग की है। संघ ने समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने की भी मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए और बकाया राशि का भुगतान जल्द किया जाना चाहिए।
छह दिन में छह जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
किसान भुगतान यात्रा के तहत 26 अक्टूबर को रायपुर, 27 अक्टूबर को धमतरी, 28 अक्टूबर को कांकेर,29 अक्टूबर को कोंडागांव, 30 अक्टूबर को जगदलपुर और 31 अक्टूबर को नारायणपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। इन स्थानों पर किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश किसान संघ ने बताया कि बकाया भुगतान और धान खरीदी की मांग के अलावा किसानों की 12 सूत्रीय मांगें भी रखी जाएंगी। इनमें प्राकृतिक आपदा से राहत, बिजली कटौती बंद करने,खाद की कालाबाजारी रोकने,कृषि उपज मंडियों में अनियमितताओं पर नियंत्रण,किसानों के अधिकारों की रक्षा और सिंचाई सुविधा बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। संघ ने सरकार से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।


Share

Check Also

एमसीबी@ स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन, बच्चों को दिया गया पौष्टिक आहार

Share -संवाददाता-एमसीबी,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा …

Leave a Reply