Breaking News

अहमदाबाद@ अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने भी दिया तुर्की को झटका

Share

टर्किश कंपनी सेलेबी के साथ पार्टनरशिप की खत्म
अहमदाबाद,16 मई 2025 (ए)।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तुर्किये की सेलेबी कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। अदाणी एयरपोर्ट्स ने एक बयान में कहा कि सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के सरकार के फैसले के बाद, हमने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एस वी पी आईए) पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग कंसेशन एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है।
कंपनी ने कहा, सेलेबी को सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाएं तुरंत हमें सौंपने का निर्देश दिया गया है। बयान में आगे कहा गया है कि कंपनी नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के माध्यम से सभी एयरलाइनों को बिना किसी रुकावट के निर्बाध सेवा प्रदान करना जारी रखेगी। मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट के प्रवक्ताओं ने कहा, सीएसएमआईए और एसवीपीआईए में सेलेबी के सभी मौजूदा कर्मचारियों को उनकी मौजूदा शर्तों के आधार पर नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हमारे हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग संचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम सेवा और राष्ट्रीय हित के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार द्वारा तुर्किये विमानन फर्म की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद इन रियायत समझौतों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply