Breaking News

नई दिल्ली@ लंदन के हाईकोर्ट में नीरव मोदी को बड़ा झटका

Share

जमानत याचिका खारिज
नई दिल्ली,16 मई 2025 (ए)।
लंदन के हाईकोर्ट ने भारत का वांटेड भगोड़ा पीएनबी घोटाला के आरोपी नीरव मोदी की एक नई जमानत याचिका को खारिज कर दिया। सीबीआई ने नीरव मोदी की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया साथ ही क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता की इसमें मदद की। नीरव मोदी वर्ष 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है। नीरव मोदी के खिलाफ 6,498.20 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी का मामला लंबित है। सीबीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर की गई नई जमानत याचिका को लंदन हाईकोर्ट के किंग्स बेंच डिवीजन ने खारिज कर दिया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply