Breaking News

संभल@ मनरेगा में फर्जीवाड़ा उजागर

Share

मरे हुए लोगों के नाम का इस्तेमाल,कर रहे हैं मजदूरी
संभल,15 मई 2025 (ए)।
यूपी के संभल में एक गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को मजदूर दिखाया गया है और उनके नाम पर मजदूरी निकाली गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घोटाला संभल जिले के पंवासा ब्लॉक के अतरासी गांव में सामने आया। मौजूदा ग्राम प्रधान सुनीता यादव पर आरोप है कि उन्होंने मृतक ग्रामीणों के नाम पर जॉब कार्ड बनाए और कागजों पर गलत तरीके से काम पूरा दिखाकर मजदूरी निकाली. जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है और ग्राम प्रधान से वसूली शुरू कर दी गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply