Breaking News

नई दिल्ली@ न्यायमूर्ति बीआर गवई बने भारत के मुख्य न्यायाधीश

Share

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
नई दिल्ली,14 मई 2025 (ए)।
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण (बीआर) गवई ने आज बुधवार को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। जस्टिस गवई ने मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस संजीव खन्ना का स्थान लिया। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना 30 अप्रैल को कानून मंत्रालय ने जारी की थी। जस्टिस खन्ना ने 16 अप्रैल को उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को की थी। जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा, और वह 23 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply