Breaking News

हैदराबाद@ कर्नाटक एक्सप्रेस में बम रखे होने की दी थी धमकी,मजदूर गिरफ्तार

Share

हैदराबाद,12 मई २०२५(ए)। कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखे होने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 मई 2025 को रात लगभग 1ः10 बजे कलबुर्गी जिला नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर- 12628 में बम रखा गया है। इस धमकी के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।इस बीच, पुलिस ने बम की धमकी देने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय दीप
सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply