Breaking News

चंडीगढ़@ अब ना ब्लैकआउट,न दुकानें खोलने पर बैन, जनता ने ली राहत की सांस

Share


चंडीगढ़,11 मई 2025 (ए)।
भारत और पाकिस्तान में सीजफायर का ऐलान हो गया है। सीजफायर के ऐलान से जनता ने भी राहत की सांस ली है। सीजफायर के ऐलान के साथ ही चंडीगढ़ के अलावा जालंधर,रोपड़, मोगा,कपूरथला,बरनाला,अमृतसर और पठानकोट से ब्लैकआउट समेत बाकी पाबंदियां हटा ली गई हैं। फिरोजपुर में ब्लैकआउट नहीं होगा,लेकिन ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी जारी रहेगी। वहीं सीजफायर के बाद हरियाणा से भी पाबंदियां हटनी शुरू हो गई हैं। पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला,करनाल और हिसार में आज होने वाले ब्लैकआउट के आदेश को खत्म कर दिया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply