Breaking News

बाड़मेर/जैसलमेर,@ जम्मू कश्मीर भारत-पाक बॉर्डर पर भारी गोलाबारी के बीच बाड़मेर,जैसलमेर में हाई अलर्ट

Share

बाड़मेर/जैसलमेर,08 मई 2025 (ए)। बौखलाए पाक की ओर से जम्मू कश्मीर के बॉर्डर इलाके में की जा रही अंधाधुंध फायरिंग को देखते हुए राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. बॉर्डर से सटे बाड़मेर और जोधपुर में बुधवार रात को पूरी तरह से ब्लैक आउट रखा गया। बाड़मेर,जैसलमेर और श्रीगंगानगर में आगामी आदेश तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान सरहद के पास के अपने गांवों को खाली करवा रहा है। इसे किसी बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। श्रीगंगानगर में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्¸टियां रद्द कर दी गई है।बॉर्डर इलाके के बाड़मेर और जोधपुर में पहले सीमित समय के लिए ब्लैक आउट का प्लान था। लेकिन, देर रात बदली परिस्थितियों को देखते हुए वहां 12 से 4 बजे तक पूरी तरह से ब्लैक आउट रखा गया।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply