6 गाडि़यों और बड़ी मशीनों में लगाई आग
रांची,04 मई 2025 (ए)। लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सी एम पीडी आई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाडç¸यों में आग लगा दी। सुदूर जंगलवर्ती इलाके में स्थित साइट पर अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम रविवार सुबह मौके पर रवाना हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार,सीएमपीडीआई की ओर से चंदवा की चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसात गांव में भूमिगत कोयला भंडार के सर्वे के लिए साइट चिन्हित किया गया था।यहां कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से ड्रिलिंग और सर्वे के उद्देश्य से प्रारंभिक खनन का कार्य किया जा रहा था। इसमें कई श्रमिकों को भी लगाया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur