Breaking News

भोपाल@ भोपाल में गैंगरेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Share

एसआई की पिस्तौल छीन कर फरार होने की कर रहा था ​​कोशिश
भोपाल,03 मई 2025 (ए)
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक कॉलेज में छात्राओं से कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में मुख्य आरोपी फरहान का शुक्रवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। दरअसल, इस मामले की मुख्य आरोपी फरहान पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने फरहान पर फायर किया। गोली फरहान के पैर में लगी। फिलहाल, पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को शहर के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है,जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस क्राइम सीन के लिए आरोपी को सीहोर जिले के बिलकिसगंज ले जा रही थी। इसी दौरान उसने रास्ते में बाथरूम का कहकर गाड़ी रूकवाई। वाहन रुकने पर फरहान के साथ एसआई भी नीचे उतरे। तभी आरोपी ने एसआई की सर्विस रिवॉल्वर को छीनने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि, छीना झपटी में गोली चली है, जो आरोपी के पैर में जा लगी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply