सुमन का घर छावनी में तब्दील,रोकी गयी यात्रा
आगरा,02 मई 2025 (ए)। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद उनका विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है। देशभर में विरोध के सुर मुखर हो गए हैं और उनके आवास पर प्रदर्शन हो चुके हैं। बीते दिनों बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ क्षेत्र में उनके काफिले पर पथराव और टायर फेंके गए, जिसके बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।जब रामजीलाल सुमन अलीगढ़ जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उनके आगरा स्थित आवास को छावनी में तब्दील कर दिया और उन्हें यात्रा करने से रोक दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur