Breaking News

रुद्रप्रयाग@श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट,जयकारों से गूंजा धाम

Share

रुद्रप्रयाग,02 मई 2025 (ए)। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ खुल गए हैं। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर को 108 मि्ंटल फूलों से सजाया गया। देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए केदारघाटी पहुंचे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल देखते ही बन रही है। आज कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा आज हमने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पूजा भी की है। आज आतंकवाद और अलगाववाद जैसे मुद्दे जो हमारे सामने हैं, बाबा हमारे प्रधानमंत्री को शक्ति देंगे और पहलगाम में ऐसी घटना करने वाले दुश्मनों, राक्षसों का खात्मा होगा।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply