Breaking News

अंबिकापुर@यूपीएससी परीक्षा में चयनितकेशव गर्ग एवं शच्ची जायसवाल को एसपी ने किया सम्मानित

Share

अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। एसपी राजेश अग्रवाल द्वारा बुधवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपीएससी परीक्षा में चयनित केशव गर्ग एवं शची जायसवाल को शुभकामनाएं दी गई और दोनों को सम्मानित किया गया।
बतौली निवासी स्व. विनोद गर्ग के पुत्र केशव गर्ग को सिविल सेवा परीक्षा में 496 वां रैंक मिला हैं,वहीं अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी मोहन जायसवाल की पुत्री शच्ची जायसवाल को भी सिविल सेवा परीक्षा मे 654 वां रैंक प्राप्त हुआ है। इन दोनों का चयन यूपीएसर्सी परीक्षा में होने पर सरगुजा एसपी ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं चयनित उम्मीदवारों के परिवार शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ गाय को बांस के डंडे से पीटने का आरोप, गंभीर रूप से घायल

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में …

Leave a Reply