Breaking News

भोपाल,@3 शहरों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी

Share

शराब कारोबारियों के 13 ठिकानों से मिले करोड़ों रुपए,
भोपाल,30 अप्रैल 2025 (ए)।
ईडी ने राजधानी समेत तीन शहरों के शराब ठेकेदारों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि 13 जगहों पर एक साथ की गई रेड में ईडी टीम ने 7.44 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इस दौरान आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी को अहम सुराग मिले है। मध्यप्रदेश में ईडी की टीम एक्शन मोड पर है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियों के यहां ईडी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आबकारी विभाग में तहलका मचा दिया है। वहीं छापेमारी के दौरान टीम को शराब कारोबारियों के 13 ठिकानों से 7.44 करोड़ रुपए बरामद हुए। इसके अलावा, बैंक खातों में जमा 71 लाख रुपए और कई बैंक लॉकरों को भी फ्रीज कर दिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है,


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply