Breaking News

नई दिल्ली@मदर डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम

Share


नई दिल्ली,30 अप्रैल 2025 (ए)। आम आदमी को डेली निड्स में फिर बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने आज 30 अप्रैल से दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी के इस ऐलान के बाद से आम नागरिकों में टेंशन बढ़ गई है! भीषण गर्मी के बीच मदर डेयरी ने भी आम आदमी का तापमान चढ़ा​ दिया है। दूध के दाम में वृद्धि कर आम जन की चिंता भी बढ़ गई है। महंगाई की मार में मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। वहीं दूध की ये नई दर आज 30 अप्रैल से बढ़ा दी गई है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply