Breaking News

बिलासपुर@ बिलासपुर रेलवे में बड़ा टेंडर दिलाने मांगी 32 लाख की रिश्वत

Share

सीबीआई ने अधिकारी को पकड़ने ऐसे बनाया प्लान,रंगे हाथ धारा गया अफसर
बिलासपुर,26 अप्रैल 2025 (ए)।
चीफ इंजीनियर ने रेलवे के करोड़ों रुपये के ठेके झाझरिया कंपनी को दिलाने के बदले 32 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। विशाल आनंद और सुशील झाझरिया के बीच हुई मुलाकात में यह सौदा तय हुआ था। चीफ इंजीनियर ने खुद पैसे लेने की बजाय अपने भाई कुणाल को रांची में रिश्वत लेने भेजा।
बिलासपुर में रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही इस मामले में उनके भाई कुणाल आनंद, झाझरिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झाझरिया और कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है।
डिजिटल डेटा जब्त किया
जैसे ही कर्मचारी मनोज पाठक ने कुणाल आनंद को 32 लाख रुपये दिए। सीबीआई की टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बरामद रकम कुणाल के कब्जे से मिली। आगे की कार्रवाई में सीबीआई की टीम ने बिलासपुर स्थित झाझरिया निर्माण लिमिटेड के दफ्तर में छापा मारकर जरूरी दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल डेटा जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि इस कंपनी को बीते वर्षों में रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनमें अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। सीबीआई की पूछताछ और जांच जारी है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply