ईडी ने कई जगहों पर की छापामारी
पणजी,26 अप्रैल 2025 (ए)। ईडी ने गोवा में एक हजार करोड़ के एक बड़े भूमि घोटाले का पर्दाफाश किया है। जांच एजेंसी ने प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में ज्यादा मूल्य की जमीनों का कथित रूप से धोखाधड़ी से हस्तांतरण करने के मामले में गुरुवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। रोहन हरमलकर को इस घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड बताया गया है। हरमलकर
और उसके अन्य सहयोगियों ने वैध मालिकों की जमीन को नकली दस्तावेज बनाकर, राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ तथा अन्य धोखाधड़ी कर अवैध रूप से हड़प लिया। हरमलकर ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में कुम्भरजुआ निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये संपत्तियां मूल रूप से व्यक्तिगत और पारिवारिक संपत्तियां थीं, लेकिन उन्हें उनकी सहमति के बिना अवैध रूप से बेच दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur