Breaking News

नई दिल्ली@ बिलावल भुट्टो अपनी मानसिक स्थिति की जांच कराएं

Share

नई दिल्ली,26 अप्रैल 2025 (ए)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले में बीते दिनों आतंकवादियों ने पर्यटन स्थल पर गोलीबारी की। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है। इस मामले पर बीते दिनों पाकिस्तान के पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टों जरदारी ने विवादित बयान दिया था। बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “उनसे कहिए कि अपनी मानसिक स्थिति की जांच कराएं। वे किस तरह के बयान दे रहे हैं। बहुत हो गया, अब हम यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे अब कुछ दिन इंतजार करें।
क्या बोले थे बिलावल भुट्टो?
पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो ने भारत को खुली धमकी दी है। बिलावल ने कहा- सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। बिलावल भुट्टो इससे पहले भी कई बार अपने बड़बोले बयान के लिए चर्चा में रहे थे। इधर भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंक पर लगाम नहीं लगाता तब तक उसके खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। बता दें कि पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही भारत सरकार एक्शन मोड में हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply