Breaking News

अंबिकापुर@पर्यटक के रूप में मैनपाट घुमने आए युवक-युवती ने बौद्ध मंदिर में की चोरी

Share


अंबिकापुर,26 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट स्थित बौद्ध मंदिर के दान पेटी से रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की सुबह करीब 7 बजे की है। पर्यटक के रूप में आए युवक-युवती बौद्ध मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और मौके का फायदा उठाकर दान पेटी से रुपए चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कमलेश्वरपुर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मैनपाट के रोपाखार में स्थित पुराने बौद्ध मंदिर में शनिवार सुबह युवक और युवती दर्शन करने के बहाने पहुंचे थे। बौद्ध मंदिर में मौका देखकर मंदिर के दान पेट्टी में रखे रुपए निकाल लिए। कुछ अन्य सामानों की चोरी भी कर ली। घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है।
बौद्ध मंदिर के पुजारी को संदेह होने पर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक और युवती दान पेट्टी से रुपए निकालते कैद हुए हैं। मंदिर समिति ने मामले की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply