पहलगाम,25 अप्रैल 2025 (ए)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच पूरी रात टेंशन का माहौल रहा। श्रीनगर के आसमान में भारतीय एयरफोर्स के फाइटर जेट रात भर उड़ान भरते रहे। एयरफोर्स के फाइटर जेट्स के साथ साथ ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने भी रात में उड़ान भरी है। फाइटर जेट्स ने बॉर्डर के बेहद करीब तक जाकर उड़ान भरी है। इस दौरान एयरक्राफ्ट में दुशमन पर पैनी नज़र रखते रहे। इस दौरान पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट भी उड़ान भर रहे थे।
पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू
पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ने वाला है। भारतीय सेना के तीनों अंग एक्टिवेट हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर से अरब सागर तक हरकतें बढ़ने लगी हैं। पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर आसमान में राफेल गश्त करने लगे हैं। बॉर्डर के गावों में चैकिंग चल रही है तो आतंकियों के ठिकाने एक के बाद एक बर्बाद किए जा रहे हैं। देश के अंदर बैठे गद्दारों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur