Breaking News

नई दिल्ली@ मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Share

नई दिल्ली,25 अप्रैल 2025 (ए)। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, मैंने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त की। पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। इस तरह की कायरतापूर्ण हिंसा की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सरकार और आंध्र प्रदेश के लोग पीडि़तों के परिवारों के साथ एकजुट हैं। हम भारत की सुरक्षा की रक्षा में प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन देने का संकल्प लेते हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply