Breaking News

नई दिल्ली ,@ सोने की कीमत 1 लाख रुपए के पार

Share


नई दिल्ली ,22 अप्रैल 2025 (ए)।
शादियों का सीजन आते ही सोने की चमक और भी बढ़ गई है. दो दिनों की स्थिरता के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसे इतिहास का सबसे बड़ा उछाल बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। यही वजह है कि आज 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की कीमतें लगभग एक समान हो गई हैं।
जानकारों का मानना ​​है कि आने वाले समय में सोने एक लाख रुपये के पार जा चला गया है. जिसे सुनक ग्राहक से लेकर खरीददारों के होश उड़ गए है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों धातुओं की नई कीमतें जारी की हैं, जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज यानी 22 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव इस प्रकार हैंः-
चांदी भी पीछे नहीं रही
जयपुर सर्राफा बाजार के अनुसार, शुद्ध सोने की कीमत में आज3,000 का उछाल आया है,जिसके बाद अब यह 1,01,500 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है चांदी भी पीछे नहीं रही, दो दिन बाद आज इसकी कीमत में भी 700 का उछाल आया है और अब
यह 99,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे गहनों के भाव
जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आने की उम्मीद है. शादियों का सीजन और सुरक्षित निवेश के चलते बाजार में इनकी भारी मांग है।
निवेश का सुरक्षित
विकल्प बना सोना
सोना को बेहतर निवेश के विकल्प के तौर पर माना गया है.अब यह सिर्फ गहनों की मांग तक सीमित नहीं रह गया है, आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply