Breaking News

हरदा,@ घूसखोर सिस्टम पर लगाम कब?

Share

लोकायुक्त ने रिश्वत लेते सीएमओ को रंगेहाथों दबोचा,
हरदा,22 अप्रैल 2025 (ए)
। मध्य प्रदेश के घूसखोर अधिकारी-कर्चमारी सिस्टम को दीमक की तरह चाट रहे हैं। आए दिन कोई न कोई अधिकारी-कर्चमारी को रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है। बावजूद इसके भ्रष्टचारियों में खौफ नहीं है. ताजा मामला हरदा जिले से सामने आया है. जहां लोकायुक्त ने नगर परिषद सीएमओ को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगहाथों दबोचा है।
इस कार्रवाई को भोपाल लोकायुक्त ने अंजाम दिया है। दरअसल, खिरकिया नगर परिषद के सीएमओ आत्माराम
सांवरे ने भगवान दास सेन मकान की परमिशन के लिए 5000 रुपये की डिमांड की थी जिसके बाद भगवान दास सेन मामले की शिकायत भोपाल लोकायुक्त से की थी। मंगलवार को जब फरियादी सीएमओ को रिश्वत के पैसे दे रहा था तभी 10 सदस्यीय टीम सीएमओ को पकड़ लिया। फिलहाल, लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सीएमओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या पैसे लिए बिना लोगों का काम हो पाएगा या नहीं? क्योंकि लोगों से हर छोटे-बड़े काम के लिए पैसों की डिमांड की जाती है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर करप्शन पर कब लगाम लगेगा?


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply