Breaking News

इंफाल,@ मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान

Share

16 उग्रवादी गिरफ्तार,हथियार बरामद
इंफाल,20 अप्रैल 2025 (ए)।
मणिपुर में पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के कुल 16 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल थे.उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि उसी दिन प्रतिबंधित केसीपी (एमएफएल) के दो सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर जबरन वसूली में भी शामिल थे.


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply