Breaking News

सागर@ प्रेम प्रसंग पर भड़की हिंसा

Share

कई घरों को बनाया गया निशाना
सागर,19 अप्रैल 2025 (ए)।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा। बताया गया है कि उग्र भीड़ ने कई घरों को निशाना बनाया, उनमें तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply