Breaking News

रामनगर@ पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन के बेटे रिकी राय पर जानलेवा हमला

Share

रामनगर,19 अप्रैल 2025 (ए)। कर्नाटक के रामनगर जिले में पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी रॉय पर कल देर रात जानलेवा हमला हुआ। हमला शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे उस समय हुआ जब रिकी रॉय अपनी कार से बिडदी में मौजूद अपने फार्म हाउस से बेंगलुरु की ओर निकला था। हमले के समय कार में रिकी का ड्राइवर और एक प्राइवेट गन मैन मौजूद था।जानकारी के अनुसार, जैसे ही रिकी फार्म हाउस से बाहर निकला। एक कम्पाउंड वॉल के पीछे घात लगाकर बैठे हमलावरों ने रिकी की कार को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायर किया, जिसमें से एक गोली पीछे की सीट पर बैठे रिकी को लगी। रिकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply