Breaking News

नई दिल्ली@ आतंकी तहव्वुर राणा ने एनआईए को सौंपी अपनी डिमांड लिस्ट

Share

कुरान के साथ मांगी कुछ चीजें
नई दिल्ली,13 अप्रैल 2025 (ए)।
मुंबई हमले को लेकर आतंकी तुहव्वुर राणा से एनआईए की पूछताछ लगातार जारी है। उसके पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर भी तफ्तीश तेज कर दी गई है। इस बीच आतंकी राणा ने एनआईए हेडमर्टर में अपनी एक डिमांड लिस्ट रख दी है। उसने अफसरों को बताया है कि उसे जेल में क्या-क्या चाहिए। एक रिपोर्ट के
मुताबिक तहव्वुर राणा से अपील की है कि उसे कुरान, कलम और कागज जेल में उपलब्ध करवाया जाए। एक अधिकारी ने बताया है कि एनआईए हेडमर्टर में भी राणा पांच बार की नमाज अदा कर रहा है। उसने मांग की थी कि उसे कलम और कागज दिया जाए। अब कलम से वो खुद को नुकसान ना पहुंचा ले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि तहव्वुर राणा के साथ कोई अलग व्यवहार नहीं किया जा रहा है, उसे सिर्फ एक सामान्य कैदी जितनी सुविधाएं दी जा रही हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply