Breaking News

सूरत@ सूरत के ‘हैप्पी एक्सेलेंशिया’ बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Share

सूरत,12 अप्रैल 2025 (ए)। शहर के पॉश वेसु इलाके में स्थित अल्ट्रा-लक्ज़री ‘हैप्पी एक्सेलेंशिया’ रिहायशी अपार्टमेंट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने इमारत की कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूरत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेजकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शहर के विभिन्न फायर स्टेशन से दमकल की गाडि़यां बुलाकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई। आग बुझाने के लिए टर्नटेबल लैडर और हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply