Breaking News

हैदराबाद@ मंत्री केएन राजन्ना के बेटे को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश

Share

दी गई 5 लाख की सुपारी, अब पुलिस करेगी जांच
हैदराबाद,29 मार्च 2025 (ए)।
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के बेटे और विधान परिषद सदस्य राजेन्द्र राजन्ना ने हनीट्रैप मामले में पुलिस से शिकायत की है। इस मामले ने पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अपनी शिकायत में मंत्री के बेटे ने हनीट्रैप की कोशिश के साथ-साथ यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने की साजिश भी रची गई थी। बता दें कि राजेन्द्र ने गुरुवार को कर्नाटक के डीजीपी-आईजीपी आलोक मोहन से इसकी शिकायत की। सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के बेटे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले साल नवंबर में उनकी बेटी के जन्मदिन के समारोह से एक दिन पहले उनकी हत्या की कोशिश की गई थी । उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें खत्म करने के लिए 2 कॉन्ट्रैक्ट किलरों को हायर किया गया है, जिन्हें 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। टुमकुरु के ख्यातसंद्रा थाने में पुलिस ने हनीट्रैप और हत्या की कोशिश के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत, 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें फोन पर धमकाया था। इस संबंध में राजेन्द्र राजन्ना ने कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply