नई दिल्ली¸@ ईद पर दिल्ली और मुंबई में हो सकते हैं हिंदू-मुस्लिम दंगे

Share

बम विस्फोट की भी चेतावनी,प्रशासन में मचा हड़कंप
नई दिल्ली¸,29 मार्च 2025 (ए)।
ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी मिली है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को चेतावनी दी गई है। मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम दंगे,आगजनी और बम विस्फोट हो सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पोस्ट में नवी मुंबई पुलिस के हैंडल को टैग किया गया। इसमें चेतावनी डोंगरी जैसे इलाकों को लेकर जारी की गई। कहा गया कि यहां कुछ अवैध रोहिंग्या, बांग्लादेशी या पाकिस्तानी घुसपैठियां ऐसी हरकत को अंजाम दे सकते हैं। पोस्ट के बाद नवी मुंबई में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगा है। तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोंगरी इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है।
पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस के जवानों के अलावा अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा की कड़ी निगरानी में हैं। मुंबई पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सख्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे।


Share

Check Also

मणिपुर@ मणिपुर में 328 हथियार और गोला-बारूद बरामद

Share मणिपुर,15 जून २०२५(ए)। मणिपुर में सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान में 328 हथियार …

Leave a Reply