राजपुर (बलरामपुर),08 मार्च 2025 (घटती-घटना)। आज राजपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद हेतु होने वाले चुनाव में विधि विधान से एसडीएम राजपुर की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसमें संजय सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री हैं और इससे पूर्व भी वह नगर पंचायत उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। बलरामपुर जिले में ऊर्जावान युवा भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय संजय सिंह वर्तमान में जिले में भाजपा पार्टी के मजबूती के लिए लगातार कार्यरत है, एवं इन्होंने बूथ स्तर तक ग्रामीण युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज राजपुर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सभी पार्षद की मौजूदगी में संजय सिंह निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष बने। निर्विरोध निर्वाचित हो जाने की घोषणा होने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे को मिठाइयां पुष्पहार से स्वागत किया। विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा की मौजूदगी में नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह का अभिनंदन किया गया। नगर पंचायत राजपुर के अध्यक्ष धर्म सिंह के साथ मीडिया से संवाद करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मैं राजपुर नगर की आकांक्षाओं के अनुरूप नगर के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह एवं संजय सिंह ने सभी उपस्थित पार्षदों की मौजूदगी में आम जनों से कहा कि मेरी नगर पंचायत में मौजूदगी ही आम जनों की यहां पर मौजूदगी है और आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। पुराने परंपरा में बदलाव लाकर नगर पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और सबके मंशा अनुरूप त्वरित गति से राजपुर का विकास होगा। इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने कहा कि सभी नगर पंचायत में भाजपा का परचम लहरा रहा है। राजपुर में अध्यक्ष के साथ भाजपा के जिला महामंत्री का उपाध्यक्ष बनने से विकास के नई संभावनाएं जन्म लेंगी और राजपुर का तेजी से विकास होगा। विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि वह राजपुरएवं कुसमी नगर पंचायत में सरकार की सभी योजनाओं को लागू करने में और पर्याप्त धनराशि उपलध कराने में अपनी भूमिका निबाहेंगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, रामकिशुन सिंह, शिवनाथ जायसवाल, अध्यक्ष धर्म सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत प्रदीप जायसवाल अनिल दुबे मनोज बंसल, अनिल तिवारी, संतोष पाण्डेय, अनिल गुप्ता,उदय यादव नरेश अग्रवाल, राजन त्रिपाठी संतोष तिवारी, विश्वास गुप्ता,सुनील अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अभिषेक चौबे,राकेश नाथ तिवारी,नीरज शर्मा,महेंद्र गुप्ता सीएमओ आर एस. लाल,सहदेव राम, विकास बंसल, रिंकू अग्रवाल, राहुल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राजा सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
oplus_2
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur