एक टन कोयला लोड बोलेरो वाहन की गई जती
बलरामपुर,04 मार्च 2025(घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चौरा के कोतरीपारा से पुलिस ने लंबे अरसे से अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते रहे एक पत्रकार के भाई को एक टन कोयला व बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 3 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोतरीपारा चौरा की ओर से बोलेरो वाहन चालक के द्वारा अवैध रूप से कोयला परिवहन किया जा रहा है। सूचना उपरांत मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्राम कोतरीपारा में रात्रिगश्त के दौरान पत्रकार के भाई श्याम गुप्ता पिता मंटू गुप्ता (32) निवासी करौटी थाना झिलमिली जिला सूरजपुर को बोलेरो वाहन सीजी 11 बीए 9139 में करीब 1 टन अवैध कोयला लोड कर परिवहन करते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 379/35(2-5) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर कोयला एवं परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जत किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur