Breaking News

जमशेदपुर@ हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क पर गोलियों से किया छलनी

Share

विरोध में सड़क पर उतरे लोग
जमशेदपुर,19 फरवरी 2025 (ए)।
जमशेदपुर शहर के धतकीडीह मेन रोड में बुधवार को अपराधियों ने शिवम घोष नामक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। शिवम खुद कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था। वह हत्या सहित कई वारदातों में पूर्व में जेल जा चुका था। भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया गया कि शिवम
अपने दोस्तों के साथ पैदल कहीं जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार अपराधियों ने उसे रोका और इसके बाद उसे कई गोलियां मारी गईं। उसके जमीन पर गिरते ही अपराधी फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी इलाके में फैलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। धतकीडीह मुखी बस्ती के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और धतकीडीह से कदमा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके बाद सिटी एसपी कुमार शिवाशीष घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे के बाद जाम हटा लिया गया।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply