भरमार बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद
नारायणपुर, 24 जनवरी 2022 (ए)। जिले के थाना भरंडा से 06 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में पुल के पास बीती रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव तथा एक भरमार बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। नारायणपुर एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है, मारे गये नक्सली की शिनाख्ती की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur