Breaking News

बलरामपुर,@महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी

Share


बलरामपुर,23 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी। साथ ही अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply