Breaking News

बिलासपुर@ महादेव सट्टा ऐप मामले के आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज

Share

बिलासपुर,08 जनवरी 2025 (ए)। हाईकोर्ट ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के आरोपी अमित अग्रवाल का जमानत आवेदन खारिज कर दी है. आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना सहित देश के विभिन्न थानों में मामला दर्ज है. कोर्ट ने उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण जमानत पर छोड़ने से इनकार कर दिया है. बता दें कि महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर अनिल अग्रवाल के भाई अमित कुमार अग्रवाल को हवाला मामले में एसीबी ने 12 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया है. मामले में मई 2024 को ईडी ने अलग से प्रकरण दर्ज किया है. जेल में बंद आरोपी अमित अग्रवाल ने हाईकोर्ट में दिए आवेदन में कहा कि दर्ज एफआईआर में आवेदक का नाम नहीं है. उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर@20 साल बाद लौटा वॉलीबॉल का जुनून : रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रतापपुर की टीम हुई विजेता

Share -संवाददाता-प्रतापपुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर नगर के बस स्टैंड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में दो …

Leave a Reply