Breaking News

अंबिकापुर@ आग के चपेट में आई महिला की इलाज दौरान मौत

Share

-संवाददाता-
अंबिकापुर 01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)।
कूलर के ऊपर जल रहे मोमबाी के गिरने से वृद्ध महिला चपेट में आ गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर की बुधियारो बाई पति स्व. राधे 60 वर्ष बीते 28 दिसम्बर को जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। कमरे में अंधेरा होने के कारण पास ही कूलर के ऊपर मोमबाी जल रहा था, जिसे बिना बुझाए महिला सो गई। देर रात लगभग 12.30 बजे मोमबाी से कूलर में आग पकड़ लिया, जो धीरे-धीरे महिला के कपड़े को भी चपेट में ले लिया। महिला के चिल्लाने पर स्वजन पहुंचे और आननफानन में आग को बुझाया, लेकिन उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था। इसकी जानकारी डॉयल 112 में देने पर वाहन के साथ पुलिस कर्मी और पॉयलट मौके पर पहुंचे। महिला को लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान एक जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply