-संवाददाता-
अंबिकापुर 01 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। कूलर के ऊपर जल रहे मोमबाी के गिरने से वृद्ध महिला चपेट में आ गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर की बुधियारो बाई पति स्व. राधे 60 वर्ष बीते 28 दिसम्बर को जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। कमरे में अंधेरा होने के कारण पास ही कूलर के ऊपर मोमबाी जल रहा था, जिसे बिना बुझाए महिला सो गई। देर रात लगभग 12.30 बजे मोमबाी से कूलर में आग पकड़ लिया, जो धीरे-धीरे महिला के कपड़े को भी चपेट में ले लिया। महिला के चिल्लाने पर स्वजन पहुंचे और आननफानन में आग को बुझाया, लेकिन उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था। इसकी जानकारी डॉयल 112 में देने पर वाहन के साथ पुलिस कर्मी और पॉयलट मौके पर पहुंचे। महिला को लखनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां इलाज के दौरान एक जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur