Breaking News

नई दिल्ली@क्या मेरी धर्मपत्नी रोहिंग्या घुसपैठिया हैं? संजय सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला…

Share


नई दिल्ली,29 दिसम्बर 2024 (ए)। आम आदमी पार्टी आप के सांसद संजय सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए भाजपा ने आवेदन दिया है। संजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और इसे पूर्वांचल समाज के खिलाफ साजिश करार दिया।
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
संजय सिंह ने कहा,मैंने संसद में भाजपा द्वारा यूपी, बिहार और झारखंड के पूर्वांचल समाज के लोगों के वोट कटवाने की बात उठाई थी, जिसे जेपी नड्डा ने भी स्वीकार किया। अब भाजपा ने मेरी धर्मपत्नी अनीता सिंह, जो नई दिल्ली विधानसभा की मतदाता हैं, का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की एप्लिकेशन दी है। मैं भाजपा सांसद मनोज तिवारी से पूछना चाहता हूं कि क्या मेरी पत्नी, जो पूर्वांचल की रहने वाली हैं, रोहिंग्या घुसपैठिया हैं?
पूर्वांचलियों के खिलाफ साजिश
संजय सिंह ने भाजपा पर पूर्वांचल समाज के मतदाताओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर दिल्ली में यूपी-बिहार के लोगों का वोट काट रही है ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी का नाम दो बार हटाने की कोशिश की गई है। यह भाजपा की एक बड़ी साजिश है, जिससे वह हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह दिल्ली में भी चुनावी घोटाला करना चाहती है।
भाजपा पर निशाना
संजय सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, भाजपा मतदाताओं के अधिकारों पर कुठाराघात करके सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन दिल्ली की जनता भाजपा के इन घोटालों का जवाब देगी।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply