Breaking News

अंबिकापुर@यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिक्षा बसस्टैंड में सेवाकिटी लगाएगा वाटर कूलर

Share

अंबिकापुर,02 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। सेवाकिटी समूह की शारदा अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सयोजिका वन्दना दाा द्वारा वर्ष 24 में हुए सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी सदसयों द्वारा निणर्य लिया गया कि शीघ्र ही एक वाटर कूलर प्रतिक्षा बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा। वहीं सभी पार्टी लॉन में भोजन की बरर्बादी को रोकने जागरुकता संदेश का बोर्ड लगाया गया था। वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पहल बर्तन बैंक अगले माह से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। ताकि पार्टियों में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग कम हो सके। पर्यावरण संरक्षण में सेवा किटी समूह अपना योगदान देगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भता हेतु जरूरतमंद महिलाओं को काम भी देगी। वहीं जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े का भी वितरण किया जाएगा। बैठक में मिलन शर्मा, मधु चौदह, बलविंदर टुटेजा, सरिता भाटिया, नमिता चावला, सत्या दुबे, गायत्री अग्रवाल, कुंजबाला जायसवल, पूनम जायसवल, सुधा तिवारी, अंजना परिहार, अनिता शुक्ला, राजलक्ष्मी पांडेय, हिना परवीन उपस्थित थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply