मुंबई@ सीएम और डिप्टी सीएम के चुनाव में नया फ ार्मूला
@ महाराष्ट्र में महायुति का सीएम, 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला…
@ हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड सीएम की शपथ लेंगे…
मुंबई,24 नवम्बर 2024 (ए)। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। महायुति से सीएम पद के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।
विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इससे पहले सरकार गठित होनी है। ऐसा न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। सरकार का चेहरा यानी मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार रविवार शाम को दिल्ली रवाना हुए। भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।
1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।
सीएम के नाम के ऐलान के बाद कल मुंबई, राजभवन में शपथग्रहण समारोह हो सकता है। सीएम शिंदे ने जीत के बाद कहा था कि चुनाव के पहले तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही सीएम बनेगा।
इस चुनाव में मुकाबला 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधन में था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)।
149 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीती हैं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88त्न रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी को 46 सीटें मिलीं।
दूसरी तरफ झारखंड में रविवार को हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्य गठन के बाद यह पहली बार जब सरकार रिपीट हुई है। मीडिया से बातचीत में सोरेन ने बताया- शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को सुबह 11ः30 बजे होगाकेंद्रीय मंत्री और आरपीए अध्यक्ष रामदास अठावले ने रविवार को कहा- जब एकनाथ शिंदे की पार्टी सत्ता में आई थी तो हमें मंत्री पद का वादा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार महायुति को दलित और बौद्ध समुदाय से भारी वोट मिले हैं, इसलिए मैं मांग करता हूं कि आरपीआई को कम से कम एक मंत्री पद और एक एमएलए मिलना चाहिए।
महाराष्ट्र रिजल्ट पर शरद की पहली प्रतिक्रिया, बोले- योगी के नारे से ध्रुवीकरण हुआ
महाराष्ट्र के नतीजों पर एनसीपी मुखिया शरद पवार ने कराड में प्रेस कांफ्रेंस कर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- योगी आदित्यनाथ के दिए नारे (बंटेंगे तो कटेंगे) के चलते धुवीकरण हुआ। जो हमें छोड़कर गए, उन्हें सफलता मिली। मराठा-ओबीसी वोट हमें नहीं मिला इस पर चिंतन करेंगे।
अजित पवार को ज्यादा सीटें मिलने पर शरद बोले- इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है। यह जनता का निर्णय है, इसका आकलन करेंगे। हम घर नहीं बैठेंगे, आगे का चुनाव और बेहतर तैयारी से लड़ेंगे। बारामती से युगेंद्र को उतारने पर शरद ने कहा- किसी को तो चुनावी मैदान में उतारना था। युगेन्द्र को उतारने का फैसला गलत नहीं था। अजित और युगेंद्र कि तुलना नहीं हो सकती। वहीं, ईव्हीएम के सवाल पर बोले- आधिकारिक जानकारी के बगैर इस पर कुछ नही बोलूंगा। भाजपा के पास काफी बड़ा आंकड़ा है। जो वादे किए गए थे, लोग अब उसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- इस बार नेता विपक्ष नहीं होगा। यह कांग्रेस और विपक्ष के गलत कामों का नतीजा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में फर्जी बातें फैलाईं और धोखा दिया। वोटर्स को विधानसभा चुनावों में इसके बारे में पता चला, तो उन्होंने विपक्ष को बाहर कर दिया।
संजय राउत बोले…गुजरात के मोदी स्टेडियम में शपथ ग्रहण होना चाहिए…
संजय राउत ने कहा- हम निराश नहीं हैं, हम लड़ने वाले लोग हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ठाकरे ने अपने जीवन में कई हार-जीत भी देखी हैं। हमें दुख नहीं है कि हमने सत्ता खो दी, हम लड़ेंगे।महाराष्ट्र की जनता दुखी है, खुश नहीं, कहां है जश्न? बीजेपी दफ्तर या एकनाथ शिंदे के आवास पर जरूर कुछ हुआ होगा, लेकिन जो नतीजे आए हैं, उससे लोग अब भी हैरान हैं कि ये कैसे हो गया। यह सरकार गुजरात लॉबी द्वारा, व्यापारियों के संगठन द्वारा लाई गई है। इसलिए शपथ ग्रहण समारोह गुजरात के मोदी स्टेडियम में होना चाहिए। अगर शिवाजी पार्क में ऐसा किया गया तो यह छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान होगा। अगर आप वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा करेंगे तो सामने शहीदों का स्मारक है, उनका अपमान होगा। इसलिए सबसे अच्छी जगह गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है।
एनसीपी की मीटिंग में अजित पवार विधायक दल के नेता चुने गए
एनसीपीअजित गुट की मुंबई के देवगिरी बंगले में विधायक दल की मीटिंग हुई। इसमें अजित पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।महायुति के 10 विधायक कोल्हापुर से मुंबई के लिए रविवार सुबह रवाना हुए। तीनों पार्टियों के विधायक अपनी-अपनी पार्टी के विधायक दल की मीटिंग में शामिल होंगे।
जीत का जश्न मनाने के दौरान निर्दलीय विधायक झुलसे
महाराष्ट्र के चंदगढ़ विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल रविवार रात को अपनी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान जुलूस में आग लग गई, जिसमें शिवाजी पाटिल घायल हो गए। कुछ महिलाएं भी घायल हो गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur