@ करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश
मुरादाबाद,22 नवम्बर 2024 (ए)। यूपी के मुरादाबाद की कोर्ट ने एक तांत्रिक को 10 साल की सजा सुनाई है। तांत्रिक सात साल पहले एक किशोरी को बहला फुसलाकर बिजनौर से आधी रात को अपने साथ भगा ले गया था। तांत्रिक देहरादून के डोईवाला का रहने वाला है। किशोरी को भी तांत्रिक वहीं ले गया। तांत्रिक ने यहां पर किशोरी को कमरे में बंद कर दिया और नशीली वस्तु खिलाकर उसके साथ रेप किया। इसकी खबर जब किशोरी के पिता को लगी तो उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक को किसी तरह से गिरफ्तार कर लिया। सात साल बाद अब मुरादाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी तांत्रिक को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और दस हजार रुपये का जुर्माने भी लगाया है। मुरादाबाद जिले के डिलारी की रहने वाली पीडिता बिजनौर में अपनी नंदसाल गई थी। पीडिता के पिता ने डिलारी थाने में दिसंबर,17 को तहरीर दी। कहा गया कि देहरादून के डोईवाला के गांव दूधली का चिंतामणि तांत्रिक विद्या का काम करता है। 24 दिसंबर,17 की रात को आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी को तलाश किया गया पर वह नहीं मिली। इस पर परिजन ने चिंतामणि को फोन किया। पता चला कि लड़की उसके पास है। आरोप है कि चिंतामणि ने पुलिस कार्रवाई करने को कहा तो तांत्रिक ने क्रिया से पूरे परिवार को नष्ट करने की धमकी दे दी। इस पर पुलिस ने 27 दिसंबर को देहरादून से किशोरी को तांत्रिक के पास से बरामद कर लिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur