Breaking News

अम्बिकापुर,@अंबिकापुर में 23 लाख 64 हजार 480 रुपए का अवैध धान पकड़ाया

Share


अम्बिकापुर,21 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बिचौलिए अवैधा धान खपाने में लगे हुए हैं। अंबिकापुर में 23 लाख 64 हजार 480 रुपए का अवैध धान पकड़ाया है। कृषि उपज मंडी समिति ने कार्रवाई करते हुए 6 स्थानों से कुल 1020 मि्ंटल धान जत किया है। बिचौलिए दूसरे प्रदेश के धान खपाने में लगे हुए हैं।
कृषि उपज मंडी समिति अंबिकापुर ने अवैध धान खपाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 6 ठिकानों से कुल 1020 मि्ंटल धान जत किया है। जिसकी कीतम 23 लाख 64 हजार 480 रुपए है। समिति ने खरसिया रोड स्थित शशीकांत अग्रवाल बंसल ट्रेडर्स 390 मि्ंटल, श्रीगढ़ अंबिकापुर राजेश अग्रवाल महामाया ट्रेडिंग 182 मि्ंटल, श्रीगढ़ अंबिकापुर जनक अग्रवाल जेके ट्रेडिंग 174 मि्ंटल, खरसिया राड दीपक अग्रवाल कृष्ण ट्रेडिंग 98 मि्ंटल, श्रीगढ़ अजय अग्रवाल आदर्श ट्रेडिंग 168 मि्ंटल, बासेन सेदम बतौली मुकेश प्रसाद के यहां से 8 मि्ंटल धान जत किया गया है। मामले में कृषि उपज मंडी समिति ने मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि यह सभी सोसायटी के माध्यम से धान खपाने की तैयारी में थे। सरगुजा में कुल 54 उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी की जा रही है। खरीदी कार्य एक सप्ताह बितने के बाद भी मात्र 30 केन्द्रों पर की खरीदी की शुरूआत हो सकी है। अभी 24 केन्द्रों पर खरीदी का कार्य शून्य है। 30 केन्द्रों के माध्यम से सरगुजा जिले में कुल 12 हजार मि्ंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जबकि सूरजपुर जिले में 9 हजार 500 मि्ंटल, बलरामपुर जिले खरीदी की स्थिति शून्य है। वहीं कोरिया जिले में 3913.20, एमसीबी में 922 म्लिंटल धान की खरीदी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply