23 नवंबर को आएगा नतीजा…झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीट हैं…
बहुमत के लिए 41 विधायकों की जीत जरूरी
आज तक अकेले किसी को नहीं मिला बहुमत
रांची,20 नवम्बर 2024 (ए)। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार को हुआ। 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चला।
इसके बाद एग्जिट पोल जारी किए गए। वोटों की गिनती 23 नवंबर, शनिवार को होगी। उसी दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का नतीजा आएगा। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ। 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज (20 नवंबर, 2024) 38 विधानसभा सीटों पर एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। झारखंड में 13 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 के चुनाव के मतदान से 2.75 प्रतिशत अधिक है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur