Breaking News

कुसमी,@अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार एक की मौत

Share

कुसमी, 20 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कुसमी बलरामपुर जिले के कुसमी- राजपुर मुख्य मार्ग में बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में दुपहिया सवार एक युवक की मौके पर ही मौत ही गई। एम्बुलेंस से दुपहिया सवार गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में कुसमी थाना पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को देर रात कुसमी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे सवार को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कुसमी थाना में दी। घटना के बाद अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया। मामले में कुसमी पुलिस मार्ग कायम कर जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply