Breaking News

अंबिकापुर@24 घंटे के अदर तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट,न्यूनतम 8.8 डिग्री

Share


अंबिकापुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)।अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुष्क हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया। जबकि रविवार का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री था। इस तरह लगातार गिर रहे पारा से ठिठुरन बढ़ गया है। लोग ठंड से बचने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहरा ले रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों का हाल और ही बेहाल है। मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्र दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर इस अवधी तक न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था। पर इस वर्ष तापमान 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह के कारण वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply