लखनपुर,19 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंडा मुख्य मार्ग के फेलपुर के पास बाइक सवार व्याख्याता सड़क पर गिरकर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुंनी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता विनोद लकड़ा मंगलवार की दोपहर लगभग 12ः30 बजे मोटरसाइकिल से लखनपुर किसी कार्य हेतु आ रहे थे जैसे ही कटिंदा मुख्य मार्ग के फेलपुर के पास पहुंचे सामने मवेशी के आ जाने से बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर पडे जिससे उनके हाथ पैर चेहरे व सर में चोटे आई है। जिन्हें उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया सूचना उपरांत लखनपुर खंड शिक्षा कार्यालय के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता सहित अन्य स्टाफ तत्काल अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर के द्वारा घायल व्याख्याता का उपचार किया गया सर और चेहरे में गंभीर चोट होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। व्याख्याता के उपचार हेतु खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur