Breaking News

बिलासपुर,@ लाइट बंद कर बार मैनेजर करवा रहा था पार्टी

Share

नशे में धुत मिले युवक-युवतियां
बिलासपुर,11 नवम्बर 2024 (ए)।
हैवन्स पार्क बार में देर रात शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने छापा मारा तो युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया और मैनेजर मौके से फरार हो गया। मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। बार में शराब पीते मिले कुछ लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार रात 12:30 बजे सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह और टीआई प्रदीप आर्य ने अपनी टीम के साथ हैवन्स पार्क में छापा मारा। पुलिस वाहन के होटल के सामने पहुंचते ही बार की सभी लाइटें बंद कर दी गईं, और अंदर बैठे युवक-युवतियां इधर-उधर भागने लगे। बार की लाइट बंद होने से अंदर अंधेरा छा गया था। पुलिस ने बाहर खड़े लोगों से पूछताछ की और उन्हें छोड़ दिया। नशे में धुत युवाओं की गाडि़यों की भी तलाशी ली गई। बिना नंबर की गाडç¸यों और नशे में पाए गए युवाओं को थाने ले जाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बार प्रबंधक के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार देर शाम तक प्रबंधक को थाने में हाजिर होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह नहीं पहुंचा।


Share

Check Also

बिलासपुर@हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म…आज से नियमित सुनवाई

Share ईंधन बचाने अधिकारी-कर्मचारियों को वाहन शेयर करने की सलाह,वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था समाप्तबिलासपुर,14 जून …

Leave a Reply