Breaking News

अंबिकापुर@सात जुआरियों से 57 हजार रुपये जप्त

Share

अंबिकापुर,08 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। रानी सती तालाब मेड़ में स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे सात जुआरियों से पुलिस ने 57 हजार रुपये नगद और ताश का पाी बरामद किया है। पुलिस को आते देख कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल हो गए। सभी के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश के दौरान रानी सती तालाब के मेड़ में महेन्द्र गुप्ता ऊर्फ सोनू पिता अशोक गुप्ता 43 वर्ष निवासी ब्रम्ह रोड पंचशील गली, विकास सोनकर पिता कमल सोनकर 32 वर्ष निवासी सतीपारा शिवमंदिर, अर्जुन सिंह पिता स्व. प्रभु नारायण सिंह 34 वर्ष निवासी मझलीपारा सरगंवा, गोपाल नामदेव पिता स्व. त्रिपुरारी नामदेव 31 वर्ष निवासी सतीपारा बेचन कॉलोनी, प्रशांत सिंह पिता अशोक सिंह 30 वर्ष निवासी करबला के पास सतीपारा, विजय दास पिता अमृत दास 32 वर्ष निवासी सतीपारा भाजपा कार्यालय के पास, अर्जुन सोनकर पिता रामरूप सोनकर 33 वर्ष निवासी सतीपारा शिवमंदिर के पास जुआ खेलते मिले। इन्हें घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़ा, बाद में मुचलका जामनत पर छोड़ दिया।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply