Breaking News

बिलासपुर@हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री के निलंबित आदेश पर लगाई रोक

Share

बिलासपुर,23 अक्टूबर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान के डीन डॉ. केके सहारे के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी है। स्थगन आदेश मिलने के बाद बुधवार को डॉ. सहारे ने फिर से डीन का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स में शासी निकाय की बैठक ली थी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पर डीन डॉ.केके सहारे को निलंबित करने का आदेश दिया था। मंत्री के आदेश को डा सहारे ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस पीपी साहू ने डा सहारे की याचिका को स्वीकार करते हुए निलंबन आदेश पर रोक लगा दिया है। याचिकाकर्ता डा. सहारे ने अपनी याचिका में कोर्ट को जानकारी दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply